रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 और 2024 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। अधिकारियों ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद उन्हें नए पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया जाएगा।
इन अधिकारियों की हुई नई पोस्टिंग
अनिकेत अशोक फडतरे (IAS 2020)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, जशपुर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर, जिला- गरियाबंद
अरविंद कुमार टी. (IAS 2024)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, बिलासपुर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भटापारा, जिला- बलौदाबाजार-भाटापारा
अक्षय दोशी (IAS 2024)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, रायगढ़
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़, जिला- राजनांदगांव
क्षितिज गुरुस्के (IAS 2024)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, कवर्धा
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा, जिला- रायगढ़
विपिन दुबे (IAS 2024)
वर्तमान पदस्थापना: सहायक कलेक्टर, बस्तर
नई पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा, जिला- कोरबा
21 अगस्त से संभालेंगे नई जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण से कार्यमुक्त होने के बाद अपने-अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इन नियुक्तियों के साथ राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।