होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhind news : दुखद ! 11 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, 15 घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

Bhind news : दुखद ! 11 वर्षीय मासूम की तालाब में डूबने से मौत, 15 घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में 11 साल के मासूम बच्चे की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा भैंस चराकर घर लौट रहा था। तभी  पैर फिसलने के चलते वो तालाब में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बरोही थाना क्षेत्र के अम्लेहडा गाँव की है। 

भैसे चराकर लौट रहा था मासूम बालक

जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय कृष्णा धाकरे रोज (अम्लेहड़ा गांव निवासी ) रोज की तरह भैंस चराने गया था। शाम को वह भैंसों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। हालांकि इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के चलते वो लापता हो गया। 

15 घंटे बाद मिला मासूम का शव

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और sdrf की टीम मौके पर पहुंची और 15 घंटे के रेस्क्यू के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चे की असमय हुई मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार