ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा नेशनल हाईवे-719 पर गोहद चौराहा क्षेत्र में बंजारे का पुरा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था।इसी दौरान सामने से आ रही नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस से ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर से बचने के लिए ट्रॉला चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया, लेकिन वह पलट गया।