भोपाल : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी टीईटी के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा सितंबर-अक्टूबर के बीच आयोजित होगी। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। तो वही इस परीक्षा में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही परीक्षा
मध्य प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किया जा रहा है। न्यायालय के निर्देश के बाद अब कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा की तारीखों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिसके जरिए अब टीचर्स को अपनी योग्यता साबित करनी होगी।
ESB ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर
इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) को प्रस्ताव भेज दिया है। विभाग ने परीक्षा का सिलेबस भी ईएसबी को उपलब्ध करा दिया है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद शिक्षकों के बीच यह असमंजस बना हुआ है कि किन शिक्षकों के लिए परीक्षा अनिवार्य होगी।
अभ्यर्थियों में बढ़ी हलचल
बता दें कि TET परीक्षा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में भी हलचल बढ़ गई है।