होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ जनगणना 2026-27: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण, 16 अप्रैल से करें Self-Enumeration, जानें पूरी प्रक्रिया...

छत्तीसगढ़ जनगणना 2026-27: 1 मई से शुरू होगा पहला चरण, 16 अप्रैल से करें Self-Enumeration, जानें पूरी प्रक्रिया...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना 2026-27 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस जनगणना का पहला चरण 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 मई 2026 तक चलेगा। इस चरण में “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” का कार्य किया जाएगा, जो पूरी जनगणना प्रक्रिया का बेहद अहम हिस्सा माना जाता है।

क्या होगा पहले चरण में?

पहले फेज के दौरान राज्यभर में आवासीय और गैर-आवासीय भवनों से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसमें प्रत्येक मकान की संख्या और स्थिति, मकान का उपयोग (रहवासी या व्यावसायिक), निर्माण की प्रकृति, परिवारों की संख्या बुनियादी सुविधाएं (पानी, शौचालय, बिजली आदि) शामिल होंगे, यह डेटा भविष्य की सरकारी योजनाओं, शहरी-ग्रामीण विकास और बुनियादी ढांचे के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Self-Enumeration की सुविधा (ऑनलाइन जनगणना)

डिजिटल इंडिया के तहत इस बार नागरिकों को Self-Enumeration यानी स्वयं जनगणना भरने का विकल्प भी दिया गया है। जो आगामी 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी, इसके साथ ही नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और मकान की जानकारी खुद भर सकते हैं। एक Self-Enumeration ID प्राप्त करेंगे, यह ID जनगणना अधिकारी को दिखानी होगी, इसके बाद अधिकारी सत्यापन कर डेटा को अंतिम रूप देंगे।

घर-घर जाकर होगा सर्वे

1 मई से 30 मई के बीच अधिकृत जनगणना अधिकारी प्रत्येक घर का दौरा करेंगे, पहचान पत्र के साथ आएंगे, जानकारी का सत्यापन करेंगे, नागरिकों से अपील है कि वे केवल अधिकृत अधिकारियों को ही जानकारी दें।

जानकारी रहेगी पूरी तरह गोपनीय

जनगणना के दौरान दी गई सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी सार्वजनिक नहीं होगी। डेटा का उपयोग केवल नीतिगत और सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग सिस्टम

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, शिकायतों के लिए हेल्पलाइन और ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होगी। वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे।

क्यों जरूरी है जनगणना?

जनगणना देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिससे सरकार को जनसंख्या का सटीक आंकड़ा, आवास और सुविधाओं की वास्तविक स्थिति, योजनाओं को बेहतर और प्रभावी बनाने का आधार मिलता है, इसी डेटा के आधार पर भविष्य की नीतियां और विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2026-27 का पहला चरण बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिकों की भागीदारी से ही यह प्रक्रिया सफल हो सकती है। यदि आप Self-Enumeration करना चाहते हैं, तो 16 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच ऑनलाइन जानकारी जरूर भरें और अपनी ID सुरक्षित रखें।


संबंधित समाचार