होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur Police: छतरपुर पुलिस का खुलासा, शातिर इंटरस्टेट चोर राजस्थान से गिरफ्तार

Chhatarpur Police: छतरपुर पुलिस का खुलासा, शातिर इंटरस्टेट चोर राजस्थान से गिरफ्तार

विनोद मिश्रा, छतरपुर: जिले के ज्वेलरी दुकान से बैग में भरे लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हुए अंतरराज्यीय चोर का आखिरकार पुलिस ने सफाया कर दिया। हरपालपुर पुलिस ने दिसंबर 2025 की इस सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को राजस्थान से दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सफलता की जानकारी दी।

चोरी की घटना

दिसंबर 2025 में हरपालपुर कस्बे के ज्वेलरी व्यापारी रामबाबू सोनी की दुकान से सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग चोरी हो गया था। घटना की शिकायत पर हरपालपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी।

शातिर चोर की धरपकड़

साक्ष्यों, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गठित पुलिस टीम ने लगातार छानबीन के बाद आरोपी मुख्तार अली (पिता अहमद अली, निवासी छावडा, जिला बारा, राजस्थान) को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्तार अली ने अपने साथी इंजमान उर्फ रियान (निवासी बड़ागांव शाहगंज, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश) के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 लाख रुपये के मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

मुख्तार अली एक आदतन अपराधी है। वह पहले भी उत्तर प्रदेश (लखनऊ, मैनपुरी), राजस्थान (कोटा) और मध्य प्रदेश (छतरपुर) में चोरी, धोखाधड़ी और अवैध हथियार रखने जैसे 6 से अधिक गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी के साथी इंजमान उर्फ रियान की तलाश जारी है।


संबंधित समाचार