त्यौंथर : मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। हादसा जनेह थाना क्षेत्र के पपौरा गांव में हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ
हादसा गुरुवार दोपहर को हुआ। बताया जा रहा है कि आमने सामने से आ रही तेज रफ़्तार बाइक में टक्कर हो गई। इस दौरान एक अन्य बाइक भी दोनों गाड़ियों से टकरा गई। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार 4 में से 3 घायल हो गए, वही इस हादसे में एक की मौत हो गई।
केस दर्ज
इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी का उपचार जारी है। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।