होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Coaching Centre: भोपाल में निजी कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई, किए सेंटर सील

Bhopal Coaching Centre: भोपाल में निजी कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई, किए सेंटर सील

Bhopal Coaching Centre: राजधानी भोपाल के कोचिंग हब कहे जाने वाले MP नगर में जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छात्रों की सुरक्षा और फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने वाले नामी कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पूरी तरह सील कर दिया है। सील किए गए संस्थानों में देश का बड़ा नाम अनअकैडमी और दुर्रानी कोचिंग शामिल हैं।

मियाद खत्म, जड़ा सरकारी ताला

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इन कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और फायर एनओसी जमा करने के लिए पूर्व में ही नोटिस जारी किए जा चुके थे। लेकिन निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद भी संस्थानों द्वारा सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया। उपायुक्त भुवन गुप्ता और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जोनल अधिकारी शैलेष चौहान, फायर ब्रिगेड के इफ्तिखार खान और पंकज खरे की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया और सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाने वाले इन सेंटरों को तुरंत बंद कर दिया गया।

जांच में मिली थीं खामियां

प्रशासन ने साफ किया है कि मासूम बच्चों की जिंदगी और उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान इन संस्थानों में कई बड़ी कमियां पाई गईं। संस्थानों के पास वैध फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं था। आपातकाल की स्थिति में बच्चों के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं था। आग बुझाने वाले आधुनिक उपकरणों का पूरी तरह अभाव या उनका सही स्थिति में न होना।

अधर में छात्रों का भविष्य, पेरेंट्स परेशान

इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई के बाद कोचिंग हब में हड़कंप मच गया है। संस्थानों पर ताला लटकने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में छात्रों के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के फैसले के साथ हैं, लेकिन इस कार्रवाई से हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और उनका भविष्य अधर में लटक गया है। अब देखना यह होगा कि ये संस्थान कब तक सुरक्षा मानकों को पूरा कर दोबारा शुरू हो पाते हैं।


संबंधित समाचार