खजुराहो: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति परिवार के सदस्य अनंत अंबानी गुरुवार को विशेष विमान से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनका खजुराहो सांसद वीडी शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम थे। तो वही मौके पर अन्य सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से करेंगे मुलाकात
एयरपोर्ट से निकलने के बाद अनंत अंबानी सीधी बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए। जहां वो बागेश्वर बालाजी के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बागेश्वर सरकार से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वो मुंबई लोट जायेंगे। हालांकि अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।