होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CGPSC : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच

CGPSC : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच

रायपुर। CGPSC scam : छत्तीसगढ़ पीएससी में 2021 में हुई अनियमितता की जांच अब सीबीआई करने वाली है। सरकार ने इस मामले पर गुरुवार को अधिसूचना जारी करते हुए यह जानकारी दी है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में यह मामला काफी गरमाया हुआ था। युवाओं के आक्रोश को देखते हुए बीजेपी ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की गारंटी दी थी, अब इस मामले में सरकार द्वारा जांच के लिए सीबीआई को फाइल सौंप दी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा पीएससी परीक्षा में हुई अनियमिताओं और गड़बड़ी करते हुए युवाओं के हित में फैसला लेते हुए 3 जनवरी 2024 को कैबिनेट की पहली बैठक में इस मामले की सीबीआई से जांच करने का निर्णय लिया था। आपको बता दें की छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2021 में राज्य के 12 विभागों के लिए 170 पदों पर भर्ती के लिए चयन सूची जारी किया गया था। 


सूची जारी होने के बाद प्रतिभागी युवाओं का गुस्सा फुट पड़ा और भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी और अपने चहेतों को लाभ पहुँचाने के साथ ही अनियमितता का आरोप लगाया गया था। इसके साथ ही पुरे मामले की जाँच की मांग भी की गए थी।  तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा इस विषय में कोई कार्रवाई करने से युवाओं में काफी आक्रोश था।  अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है।  सरकार में आने पर भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई से जाँच कराने की बात कही गयी थी जिस पर अब मुहर लग चुकी है।  इस मामले में एफआईआर भी दर्ज की गयी थी लेकिन ठन्डे बस्ते में चली गयी थी।  अब इस पूरे भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई ने एंट्री ले ली है।  


संबंधित समाचार