Raipur: बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में पहली सूची में घोषित सभी 21 प्रत्याशियों की बैठक शुरु हो चुकी है। जहां प्रदेश प्रभारी ओम माथुर , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव को लेकर टिप्स देंगे।
बैठक में प्रत्याशियों को नामांकन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों, विवरण आदि संग्रहण की भी जानकारी दी जाएगी। इस बैठक के लिए ओम माथुर सोमवार रात रायपुर पहुंच चुके हैं।