होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होगी तीखी बहस, सदन में हंगामेदार माहौल के संकेत... 

विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच होगी तीखी बहस, सदन में हंगामेदार माहौल के संकेत... 

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से नवनिर्मित विधानसभा भवन में प्रारंभ हो रहा है। यह सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। पहले ही दिन सदन में हंगामेदार माहौल के संकेत हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।आज सदन में विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा प्रस्तावित है, हालांकि कांग्रेस ने इस चर्चा से दूरी बनाने का फैसला किया है। 

सीएम साय कार्यवाही में होंगे शामिल:

विपक्ष पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा। सत्र के दौरान विधायकों द्वारा कुल 628 सवाल लगाए गए हैं।48 ध्यानाकर्षण प्रस्तार और 9 अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। सदन में CM विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। 

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक: 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से विधानसभा के लिए प्रस्थान करेंगे। 10 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे, फिर 11 बजे विधानसभा सत्र की कार्यवाही में भाग लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए पहले दिन की कार्यवाही खास मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ में आज का दिन सियासी हलचल, प्रशासनिक गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों से भरपूर है। विधानसभा सत्र की शुरुआत और कांग्रेस की महारैली आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति की दिशा तय कर सकती है।


संबंधित समाचार