होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: होली अवकाश के बाद आज फिर शुरू, अफीम कांड पर हंगामे के आसार...

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: होली अवकाश के बाद आज फिर शुरू, अफीम कांड पर हंगामे के आसार...

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र होली अवकाश के बाद आज सोमवार को शुरू हो रही है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण प्रतिवेदन भी पेश किए जाएंगे। सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विधायक सरकार से अलग-अलग विभागों से जुड़े सवाल पूछेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री अपने विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगे।

कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा:

बजट सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 की अनुदान मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसमें राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्ताव जैसे पुलिस विभाग, सड़क और पुल निर्माण, नगरीय प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग शामिल हैं, इन विभागों के बजट और योजनाओं पर सदन में विस्तार से विचार किया जाएगा।

वन अधिकार और उद्योग नीति पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव:

सत्र के दौरान वन अधिकार पट्टा वितरण और उद्योग नीति के उल्लंघन से जुड़े मामलों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। विपक्ष इन मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।

अफीम कांड को लेकर सदन में घमासान के आसार:

दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए अफीम खेती मामले को लेकर आज विधानसभा में जोरदार हंगामे की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसके साथ ही भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी का मामला भी सदन में गरमा सकता है, जिस पर तीखी बहस होने के आसार हैं।

काम रोको प्रस्ताव ला सकती है कांग्रेस:

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर काम रोको प्रस्ताव ला सकती है और अफीम कांड पर विस्तृत चर्चा की मांग कर सकती है। ऐसे में आज का विधानसभा सत्र राजनीतिक रूप से काफी गरम रहने की संभावना है। होली अवकाश के बाद शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कई अहम मुद्दों और राजनीतिक टकराव का गवाह बन सकता है। खासतौर पर अफीम कांड और अन्य प्रशासनिक मामलों को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।


संबंधित समाचार