होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP के इंदौर और बुधनी में हुआ भीषण सड़क हादसा, दुर्घटना में 2 की मौत, 4 घायल

MP के इंदौर और बुधनी में हुआ भीषण सड़क हादसा, दुर्घटना में 2 की मौत, 4 घायल

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर और बुधनी से भीषण सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार तड़के हुए एक्सीडेंट में 2 लोगों की दर्दनाक  मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बुधनी के नेशनल हाईवे-46 पर हुआ हादसा

पहली घटना बुधनी के नेशनल हाईवे-46 की है। जहां सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से जा टकराई। हादसा इतना ज्यादा भीषण था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और युवक की मौके पर मौत हो गई। 

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

इधर, हादसे के बाद चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

सड़क किनारे खड़े दो युवको को स्कार्पियों कार ने मारी टक्कर

दूसरी घटना इंदौर की है। जहां सड़क किनारे खड़े दो युवको को तेज रफ़्तार स्कार्पियों कार ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। घटना का cctv फुटेज भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले थे दोनों युवक

बताया जा रहा है कि घटना तड़के करीब चार बजे की हैं। जहां नमाज पढ़ने के लिए घर से निकले दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसकी वजह से टाटपट्टी बाखल निवासी 19 वर्षीय तनवीर पुत्र सरताज मंसूरी की मौत हो गई, जबकी 22 वर्षीय फैजान पुत्र शरीफ मंसूरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

आरोपी चालक मौके से फरार

हादसे के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। इधर, जांच में पुलिस को कार में तीन युवकों के होने की जानकारी लगी है। जिनकी तलाश की जा रही हैं। 


संबंधित समाचार