होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर-बिलासपुर रूट के हजारों यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: 10 एक्सप्रेस और 11 लोकल ट्रेनें अप्रैल में रहेगी रद्द ...

रायपुर-बिलासपुर रूट के हजारों यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: 10 एक्सप्रेस और 11 लोकल ट्रेनें अप्रैल में रहेगी रद्द ...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए अप्रैल का महीना मुश्किल भरा रहने वाला है। रायपुर और बिलासपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में चौथी रेल लाइन के निर्माण कार्य के कारण कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। रेलवे के अनुसार 31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक रायपुर-बिलासपुर रूट पर चलने वाली 11 लोकल ट्रेनें बंद रहेंगी। इन ट्रेनों को रद्द किए जाने से दफ्तर आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

चौथी लाइन के निर्माण के कारण लिया गया फैसला:

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसी परियोजना के तहत बिलासपुर-चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें भी रहेंगी प्रभावित:

रेलवे के अनुसार 4 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच कई प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। इनमें शालीमार एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के रद्द होने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

हसदेव एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलेगी:

रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए हसदेव एक्सप्रेस को नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि 31 मार्च से 11 अ प्रैल 2026 तक यह ट्रेन एक्सप्रेस की जगह कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह संचालित की जाएगी। रायपुर से बिलासपुर के बीच यह ट्रेन लोकल की तरह चलेगी, जिससे सुबह और शाम के समय इसमें यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।

रोजाना 30 हजार से अधिक यात्री होंगे प्रभावित:

रायपुर-बिलासपुर रेल मार्ग पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा करीब 8 हजार यात्री एमएसटी कार्ड के जरिए यात्रा करते हैं। ऐसे में 11 लोकल ट्रेनों के रद्द होने से लगभग 30 हजार से अधिक यात्रियों को हर दिन परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सुबह 11 बजे तक रायपुर पहुंचने वाली ट्रेनें नहीं होने से यात्रियों को जल्दी घर से निकलना पड़ेगा।

सुबह-शाम अंबिकापुर एक्सप्रेस में बढ़ेगा दबाव:

लोकल ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों का दबाव अब एक्सप्रेस ट्रेनों पर बढ़ेगा। खासकर सुबह और शाम के समय अंबिकापुर एक्सप्रेस में यात्रियों की संख्या ज्यादा रहने की संभावना है।

ये लोकल और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द:

68738/68737 : बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू (31 मार्च – 11 अप्रैल)
68735 : रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (31 मार्च – 11 अप्रैल)
68736 : बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (30 मार्च – 10 अप्रैल)
68746 : रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (30 मार्च – 10 अप्रैल)
68745 : गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (31 मार्च – 11 अप्रैल)
58204 : रायपुर-कोरबा पैसेंजर (30 मार्च – 10 अप्रैल)
58203 : कोरबा-रायपुर पैसेंजर (31 मार्च – 11 अप्रैल)
68734/68733 : बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (31 मार्च – 11 अप्रैल)
68732/68731 : बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (31 मार्च – 11 अप्रैल)
58210 : बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर (5 अप्रैल – 11 अप्रैल)
68861 : गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर (31 मार्च – 11 अप्रैल तक बिलासपुर तक)
68862 : झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (31 मार्च – 11 अप्रैल तक बिलासपुर से)


संबंधित समाचार