होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रायपुर में कैंसर इलाज की बड़ी छलांग: बालको मेडिकल सेंटर में शुरू हुआ दा विंची Xi रोबोटिक सर्जरी सिस्टम...

रायपुर में कैंसर इलाज की बड़ी छलांग: बालको मेडिकल सेंटर में शुरू हुआ दा विंची Xi रोबोटिक सर्जरी सिस्टम...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नजदीक नया रायपुर में स्थित बालको मेडिकल सेंटर (BMC) ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने मध्य भारत में पहली बार अत्याधुनिक दा विंची Xi रोबोटिक सर्जरी सिस्टम की शुरुआत की है। इस तकनीक के लागू होने से अब कैंसर मरीजों को बड़े शहरों का रुख किए बिना ही हाईटेक इलाज स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

क्या है दा विंची Xi रोबोटिक सर्जरी सिस्टम?

दा विंची Xi एक एडवांस रोबोटिक सर्जरी तकनीक है, जो सर्जनों को जटिल ऑपरेशन बेहद सटीकता के साथ करने में मदद करती है। इस सिस्टम में हाई-डेफिनिशन 3D विज़न और रोबोटिक आर्म्स के जरिए सर्जरी की जाती है, जिससे छोटे चीरे लगते हैं और शरीर को कम नुकसान होता है।

मरीजों को कैसे मिलेगा फायदा?

इस आधुनिक तकनीक के उपयोग से मरीजों को कम दर्द और कम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा, शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को सुरक्षित रखने में मदद  और जल्दी रिकवरी और कम अस्पताल में भर्ती समय कई बड़े लाभ मिलेंगे।

विशेषज्ञों की राय

बीएमसी के हेड, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. दिवाकर पांडेय के अनुसार, यह तकनीक जटिल कैंसर सर्जरी को अधिक सुरक्षित और सटीक बनाएगी। इससे सर्जनों को बेहतर नियंत्रण मिलेगा और ऑपरेशन के दौरान जोखिम कम होगा। वहीं, वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि यह नई सुविधा कैंसर उपचार के स्तर को और मजबूत बनाएगी और मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध कराएगी।

अस्पताल प्रबंधन का बयान

बीएमसी के सीईओ राजेश कुमार ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अब इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इससे उनका समय, खर्च और मानसिक तनाव तीनों कम होंगे।

बीएमसी की उपलब्धि

बालको मेडिकल सेंटर अब तक 12,000 से अधिक सर्जरी सफलतापूर्वक कर चुका है। अब दा विंची Xi रोबोटिक सिस्टम के जुड़ने से अस्पताल और भी उन्नत, सुरक्षित और तेज उपचार देने में सक्षम हो गया है। रायपुर में इस अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीक की शुरुआत न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। यह पहल कैंसर मरीजों के इलाज को आसान, सुलभ और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


संबंधित समाचार