building fire : हांगकांग के सिम शा सुई जिले में एक 42 मंजिला इमारत में आग लग गई। 9 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। घटना देर रात हुई इसलिए आस-पास के इलाके में ज्यादा लोग नहीं थे।
READ MORE : शादी समारोह में तमंचा लहराने वाले पंडित धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिस बिल्डिंग में आग लगी वो शॉपिंग एरिया में स्थित है और उसमें कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। हादसे की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा- गुरुवार रात करीब 11 बजे एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली।
हमने एक टीम फौरन भेजी। 250 फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पा लिया। घटना देर रात हुई इसलिए आस-पास के इलाके में ज्यादा लोग नहीं थे। हमने 170 लोगों को इवैक्युएट किया।
Watch Latest News Video: