होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी बनी यादगार: एरिक ट्रंप ने की सगाई की घोषणा, जानिए कौन है Donald Trump की होने वाली बहू...

व्हाइट हाउस में क्रिसमस पार्टी बनी यादगार: एरिक ट्रंप ने की सगाई की घोषणा, जानिए कौन है Donald Trump की होने वाली बहू...

अमेरिका में उस वक्त राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई, जब डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने व्हाइट हाउस में आयोजित क्रिसमस रिसेप्शन के दौरान अपनी सगाई का सार्वजनिक ऐलान कर दिया। इस खास मौके पर उन्होंने मॉडल और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बेटिना एंडरसन के साथ शादी करने की घोषणा की। इस ऐतिहा सिक पल के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मंच पर अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ मौजूद रहे, जिससे यह कार्यक्रम और भी चर्चा में आ गया।

भावुक हुए एरिक ट्रंप, कहा- शब्द नहीं थे:

47 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के भाई एरिक ट्रंप ने मंच से भावुक होते हुए कहा कि वह आमतौर पर खुलकर बोलते हैं, लेकिन इस खास पल पर उनके पास शब्द नहीं थे। उन्होंने बताया कि शादी के लिए प्रपोज करना उनके लिए बेहद तनावपूर्ण अनुभव था, लेकिन बेटिना के “Yes” कहते ही यह साल का सबसे खूबसूरत पल बन गया।

बेटिना एंडरसन ने मेलानिया ट्रंप की की तारीफ:

38 वर्षीय बेटिना एंडरसन ने भी मंच से संक्षिप्त भाषण दिया। उन्होंने फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की जमकर तारीफ करते हुए व्हाइट हाउस की क्रिसमस सजावट को “बेहद शानदार” बताया। बेटिना ने कहा कि यह वीकेंड उनके जीवन का सबसे खास समय है क्योंकि वह अपने जीवन के प्यार से शादी करने जा रही हैं।

कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप की होने वाली बहू बेटिना एंडरसन:

बेटिना एंडरसन का जन्म दिसंबर 1986 में हुआ था। वह फ्लोरिडा के पाम बीच में पली-बढ़ीं और एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता हैरी लॉय एंडरसन जूनियर सफल बिजनेसमैन और बैंकर हैं, और इनकी मां इंगर एंडरसन जानी-मानी समाजसेवी हैं।

शिक्षा और करियर:

बेटिना एंडरसन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और वर्ष 2009 में आर्ट हिस्ट्री, क्रिटिसिज्म और कंजर्वेशन में डिग्री हासिल की। वह एक मॉडल होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है।

मैगजीन कवर और सोशल मीडिया पहचान:

2020 में Quest Magazine के कवर पर नजर आईं थी, उसी साल Hamilton Jewelers के लिए फोटोशूट किया, फिर 2021 में Palm Beach Illustrated Magazine ने उन्हें “लोकल इंफ्लुएंसर” बताया था। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की पहली शादी साल 2005 में मॉडल वैनेसा हेडन से शादी की थी। इस शादी से उनके 5 बच्चे हैं, 2018 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उनकी सगाई Fox News की पूर्व एंकर किम्बर्ली गिलफॉयल से हुई थी, लेकिन 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें सामने आईं थी।

ट्रंप परिवार में नई बहू की एंट्री:

अब बेटिना एंडरसन की एंट्री के साथ ट्रंप परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल है। व्हाइट हाउस में हुई यह सगाई न सिर्फ राजनीतिक गलियारों बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।


संबंधित समाचार