होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : रिश्ता हुआ तार तार ,,,,! भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

GWALIOR NEWS : रिश्ता हुआ तार तार ,,,,! भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी भाई ने अपनी ही बहन की इज्जत लूट ली। आरोपी ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब पीड़िता सामान खरीदने दुकान जा रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। यह पूरी घटना ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की है। 

घटना 20 अगस्त 2025 की 

मिली जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2025 को पीड़िता अपने घर से सामान लेने के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में उसके ताऊ का लड़का रोहित अपने घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। जिसने जबरदस्ती कुछ दिखाने के बहाने पीड़िता को घर के अंदर खीच लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके चलते पीड़िता चुप रही। 

प्रेग्नेंट होने के बाद खुला दरिंदगी का राज 

लेकिन जब पीड़िता को पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। तब उसने हिम्मत कर परिजनों को सब कुछ बता दिया। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर तुरंत थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी बिना समय गवाएं आरोपी की तलाश शुरू कर उसे हिरासत में लिया। जहां उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

 


संबंधित समाचार