होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Crime : भोपाल में चैन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, बीकॉम पास निकले लुटेरे

Bhopal Crime : भोपाल में चैन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, बीकॉम पास निकले लुटेरे

Bhopal Crime : राजधानी भोपाल में महिलाओं से चैन लूट की बढ़ती घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भोपाल पुलिस की अयोध्या नगर पुलिस ने चैन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 सोने की चैन, एक एक्टिवा समेत करीब 17 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को ऑनलाइन फूड डिलीवरी एजेंट बताकर इलाके में घूमते थे और इसी बहाने शिकार की रेकी करते थे। इसके बाद सुनसान स्थानों पर अकेली या बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी सोने की चैन लूट लेते थे।

जांच में सामने आया है कि गिरोह ने बागसेवनिया और अयोध्या नगर क्षेत्र में हुई करीब 8 चैन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने इन वारदातों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक्टिवा भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से इंदौर और रीवा के रहने वाले हैं। आरोपी अलग-अलग जगह किराए के मकानों में रहकर अपनी पहचान छिपाते थे, ताकि पुलिस की नजरों से बच सकें।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा लूटी गई सोने की चैन एक ज्वेलर्स को बेची जाती थी। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में ज्वेलर्स को भी मामले में आरोपी बनाया है। इसके अलावा आरोपियों को किराए पर मकान देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब और महंगे शौक पूरे करने के लिए चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्होंने अन्य किन-किन क्षेत्रों में वारदातें की हैं।


संबंधित समाचार