होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की आखिरी तारीख आज, 40 रूपए प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

MP NEWS : समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की आखिरी तारीख आज, 40 रूपए प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

भोपाल : मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहू खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की आखिरी तारीख आज है। इसके बाद पंजीयन प्रक्रिया बंद हो जाएगी। पंजीयन के लिए प्रदेशभर में 3,186 पंजीयन केंद्र बनाए गए है। ताकि किसान भाई बिना किसी दिक्कत के गेहू खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सके। इतना ही नहीं सरकार इस बार गेहूं खरीदी पर किसानों को ₹40 प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी। जिसका सीधा लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगा और आय में वृद्धि भी होगी। 

गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन 7 फरवरी से शुरू

बता दें कि पहले गेहू खरीदी के लिए पंजीयन करवाने की लास्ट डेट 7 मार्च निर्धारित की गई थी। जिसे बाद में बढाकर 10 मार्च कर दी गई है। इतना ही नहीं पहले गेहू खरीदी के लिए सरकार किसान भाइयों को (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल राशि भुगतान करने वाली थी। लेकिन सीएम मोहन के ऐलान के बाद किसानों को अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल राशि भुगतान की जाएगी। 

पंजीयन के लिए जरूरी दस्तावेज 

पंजीयन करवाने के लिए किसान भाइयों के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक, जमीन की किताब होना चाहिए. इसके अलावा बैंक अकाउंट का आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है, क्योंकि यह अगर लिंक नहीं होगा तो फिर पैसा अटक सकता है। इतना ही नहीं सरकार ने यह भी साफ किया है कि समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं का भुगतान केवल आधार से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा। पंजीयन के समय आधार ओटीपी या बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य होगा। इतना ही नही खाते के सत्यापन के लिए एक रुपये का ट्रांजेक्शन भी कराया जाएगा।


संबंधित समाचार