होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Train Cancelled List : भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली 6 ट्रेने रद्द, देखे पूरी सूची 

Train Cancelled List : भोपाल स्टेशन से गुजरने वाली 6 ट्रेने रद्द, देखे पूरी सूची 

Train Cancelled List : भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। भारती रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया है कि नागपुर मंडल में चल रहे रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

20 दिन के लिए ट्रेनें रद्द

रेलवे के अनुसार 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लगभग 20 दिनों के लिए भोपाल मंडल से गुजरने वाली तीन जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इस दौरान यात्रियों को यात्रा करने से पहले ट्रोनों की जानकारी लेना उचित होगा। 

क्यों की गई रद्द?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रैक और तकनीकी कार्यों को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन फिर से सामान्य कर दिया जाएगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

गाड़ी संख्या 18273- Korba से Amritsar एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 18238 - Amritsar से Bilaspur एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 12410 - Hazrat Nizamuddin Railway Station से Raigarh एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 12409 - Raigarh से Hazrat Nizamuddin Railway Station एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 12807 - Visakhapatnam से Hazrat Nizamuddin Railway Station एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 12808 - Hazrat Nizamuddin Railway Station से Visakhapatnam एक्सप्रेस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।


संबंधित समाचार