होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Vijaypur Congress : विजयपुर मामला, जीतू पटवारी बोले लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही बीजेपी

Vijaypur Congress : विजयपुर मामला, जीतू पटवारी बोले लोकतंत्र के खिलाफ काम कर रही बीजेपी

Vijaypur Congress : मध्यप्रदेश में विजयपुर विधानसभा से जुड़े घटनाक्रम को लेकर जीतू पटवारी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में हाल ही में जो घटनाक्रम सामने आया है, वह बेहद आश्चर्यजनक है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पटवारी का आरोप

पटवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा लोकतंत्र विरोधी रहा है। उन्होंने कहा कि पहले खरीद-फरोख्त के जरिए कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को गिराकर सत्ता हासिल की गई और अब एक बार फिर ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा में आदिवासी नेता की औकात पूछे जाने जैसी घटनाएं भी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं। इससे यह साफ होता है कि बीजेपी आदिवासी और दलित विरोधी सोच रखती है।

विजयपुर पर बोले पटवारी

विजयपुर विधानसभा से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा कि मुकेश मलहोत्रा की चुनावी हार से जुड़ा जो फैसला आया है, वह कई सवाल खड़े करता है। जिस आधार पर निर्णय लिया गया, वह इतना गंभीर नहीं था कि उसका सीधा असर चुनाव परिणाम पर पड़े।

सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस 

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी तैयारी के साथ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी और अपना पक्ष रखेगी। उन्होंने कहा कि वह न्यायपालिका का सम्मान करते हैं, लेकिन जनता के बीच इस फैसले को लेकर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अदालत और फैसला देने वाले न्यायाधीश का सम्मान करना लोकतंत्र की जिम्मेदारी है, लेकिन न्याय के लिए कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा।


संबंधित समाचार