Breaking News :जल‌ जीवन मिशन में लापरवाही पर 6 EE सस्पेंड, कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक, राजस्व पखवाड़े का आज आखिरी दिन... 

Breaking News :जल‌ जीवन मिशन में लापरवाही पर 6 EE सस्पेंड, कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक, राजस्व पखवाड़े का आज आखिरी दिन... 

रायपुर: CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जल‌ जीवन मिशन में लापरवाही बरतने पर 6 EE को सस्पेंड कर दिया गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनेगी। छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़े का आज आखिरी दिन है। राजस्व पखवाड़ा 6 जुलाई से शुरू किया था। कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घेराव की तैयारियां तेज कर दी है। 22 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन स्कूलों में आयोजन होंगे। गुरु पूर्णिमा पर गुरूजनों, और शिक्षकों का सम्मान होगा। 

  
अब खबर विस्तार से...

जल‌ जीवन मिशन में लापरवाही पर 6 EE सस्पेंड:  

CM विष्णुदेव साय के निर्देश पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जल‌ जीवन मिशन में लापरवाही बरतने पर 6 EE को सस्पेंड कर दिया गया है। तो वहीं 4 EE को लापरवाही पर नोटिस जारी किया गया है। जल जीवन मिशन को लेकर CM विष्णुदेव साय ने सख्त निर्देश दिए हैं।  उन्होंने कहा है कि अधिकारी गंभीरता से काम करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। 


कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक:

कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति बनेगी। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के आवास पर  बैठक होगी। कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी। विधान सभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। 

राजस्व पखवाड़े का आज आखिरी दिन:

छत्तीसगढ़ में राजस्व पखवाड़े का आज आखिरी दिन है। राजस्व पखवाड़ा 6 जुलाई से शुरू किया था। इस पखवाड़े में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसे मामलों का निपटारा हुआ। बड़ी संख्या में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण भी हुआ।

24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस:  

कांग्रेस 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने घेराव की तैयारियां तेज कर दी है। रायपुर, धमतरी में बड़ी बैठक के बाद आज दुर्ग में बैठक का आयोजन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज दुर्ग में बैठक लेंगे।  प्रदेश स्तरीय नियंत्रण कक्ष की भी कांग्रेस ने स्थापना की, कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी प्रभारी बनाए गए है। PCC प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी सहप्रभारी होंगे।  

गुरू पूर्णिमा के दिन स्कूलों में होंगे आयोजन:

22 जुलाई को स्कूलों में गुरू पूर्णिमा आयोजन होंगे।  गुरु पूर्णिमा पर गुरूजनों, और शिक्षकों का सम्मान होगा। गुरू पूर्णिमा के महत्व, गुरू शिष्य संस्कृति पर व्याख्यान  होगा। CM विष्णुदेव साय ने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं। साधु-संतों, गुरूजनों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। 


संबंधित समाचार