होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bherundr News : बोरखेड़ा कलां की विजेता बालिका क्रिकेट टीम का भैरुंदा में भव्य स्वागत 

Bherundr News : बोरखेड़ा कलां की विजेता बालिका क्रिकेट टीम का भैरुंदा में भव्य स्वागत 

मुकेश प्रजापति, भेरूंदा : भैरुंदा मंडल के ग्राम बोरखेड़ा कलां की बालिका क्रिकेट टीम ने रायसेन में आयोजित सांसद कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। टीम की इस एकतरफा और दमदार जीत से न सिर्फ बुधनी विधानसभा बल्कि पूरे भैरुंदा मंडल का नाम रोशन हुआ है। ऐतिहासिक सफलता के बाद क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

सम्मान और भव्य स्वागत जुलूस

प्रतियोगिता जीतकर लौटने पर बीते बुधवार को भैरुंदा नगर में विजेता बालिका क्रिकेट टीम के सम्मान में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पावर मैक कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार के तत्वावधान में वीणांचल गर्ल्स फॉर स्कूल से शुरू होकर शास्त्री कॉलोनी, जेपी मार्केट और मुख्य मार्ग से होते हुए ग्राम बोरखेड़ा कलां तक पहुंचा। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

जनप्रतिनिधियों का जताया आभार

इस मौके पर पावर मैक कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि छोटे से गांव की बेटियों द्वारा सांसद कप जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन और मंच मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकती हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक रमाकांत भार्गव सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

विजय जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पावर मैक कंपनी के जनरल मैनेजर विनोद कुमार, मैनेजर दिनेश कुमार, कोच योगेश पंवार, क्रिकेट टीम मैनेजर राहुल रघुवंशी सहित स्पोर्ट्स ग्रुप के इमरान खान, संजय सरस्वाल, राम पंवार, रोहित यादव, कबड्डी के सूत्रधार लक्ष्मीनारायण वैष्णव और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने बालिका खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


संबंधित समाचार