दिल्ली : भोपाल के बाद राजधानी दिल्ली के विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। जिसमे अज्ञात व्यक्ति ने दिल्ली विधानसभा, मेट्रो स्टेशन सहित स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसकी जानकारी सामने आने से शहर में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम अलर्ट मोड पर है।
धमकी खालिस्तानी समर्थक से आया
बता दें कि ये धमकी खालिस्तानी समर्थक से आया है। जिसमे अज्ञात ने LG तरनजीत संधू, प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, फॉरेन मिनिस्टर जयशंकर और साथ में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी नाम शामिल किया गया है। पहला धमकी भरा ईमेल सुबह 7:28 बजे विधानसभा को भेजा गया, जबकि दूसरा ईमेल 7:49 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को उनके पर्सनल ईमेल में मिला।
जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्निफर डॉग और बम स्क्वायड समेत जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन मौके पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला। बता दें कि ये धमकी आज बजट पेश होने से पहले भेजी गई। जिसके चलते बजट सत्र की कार्रवाई आधे घंटे की देरी के बाद शुरू की गई।