Silver Price Crash: सर्राफा बाजार में सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोमवार को सोना-चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी जहां एक झटके में ₹15,000 प्रति किलो तक सस्ती हो गई, वहीं सोना भी ₹8,000 से ज्यादा टूट गया।
चांदी ₹15,000 टूटी, हाई से 2 लाख सस्ती
MCX पर 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी का भाव शुक्रवार के ₹2,26,772 प्रति किलो से गिरकर ₹2,11,729 पर पहुंच गया। यानी चांदी ₹15,043 सस्ती हो गई। अगर हाई लेवल की बात करें, तो 29 जनवरी को चांदी ₹4,20,048 प्रति किलो पर थी, जहां से अब तक यह करीब ₹2 लाख से ज्यादा गिर चुकी है।
सोना भी नहीं संभला, ₹8000 की गिरावट:
सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,44,492 प्रति 10 ग्राम से गिरकर ₹1,36,403 पर आ गया। यानी एक ही दिन में ₹8,089 की गिरावट दर्ज की गई।
हाई से ₹56,000 तक गिर चुका है सोना
सोने ने 29 जनवरी को ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया था। वहां से अब तक यह करीब ₹56,693 तक टूट चुका है। वहीं, 27 फरवरी के स्तर ₹1,62,104 की तुलना में भी सोना करीब ₹25,000 सस्ता हो चुका है।
ईरान युद्ध के बावजूद क्यों गिर रहे दाम?
आमतौर पर वैश्विक तनाव के समय सोना-चांदी सुरक्षित निवेश (Safe Haven) माने जाते हैं, लेकिन इस बार ट्रेंड उल्टा है। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं, जिसमें क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल, डॉलर की मजबूती उच्च ब्याज दरें (High Interest Rates) इन फैक्टर्स ने मिलकर कीमती धातुओं पर दबाव बना दिया है, जिससे कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
क्या आगे फिर बढ़ेंगे दाम?
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा गिरावट अस्थायी हो सकती है। अगर जियो-पॉलिटिकल तनाव और बढ़ता है या डॉलर कमजोर पड़ता है, तो सोना-चांदी में फिर तेजी लौट सकती है। ईरान युद्ध के बीच आई यह गिरावट निवेशकों के लिए अवसर भी बन सकती है। हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।