होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Maihar news : 3 दिन से लापता मजदूर का कुएं में मिला शव, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Maihar news : 3 दिन से लापता मजदूर का कुएं में मिला शव, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

मैहर : मध्य प्रदेश के मैहर में पिछले 3 दिन से लापता युवक का शव उसके ही घर के पास कुएं में तैरता मिला। युवक की तलाश परिजन 24 अक्टूबर से कर रहे थे। लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई। घटना से इलाके में जहां सनसनी फ़ैल गई है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 

मौत की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस 

पुलिस ने मृतक की पहचान 36 वर्षीय इंद्रपाल चौधरी उर्फ पुत्ती चौधरी, पिता रामदीन चौधरी, निवासी अजवाइन के रूप में की है। इंद्रपाल की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसका पता लगाने का प्रयास जहां पुलिस कर रही है। वही बेटे की मौत से परिवार मातम पसरा हुआ है। 

बदेरा थाना क्षेत्र की घटना 

घटना मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के अजवाइन गांव की है। जहां मृतक का शव मंगलवार दोपहर खेत के पास बने कुएं में तैरता परिजनों को मिला। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। 


संबंधित समाचार