होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MANDALA NEWS : बड़ी खबर ! मंडला के दो अलग अलग जगहे पर 2 युवकों के मिले शव, मचा हड़कप, जांच में जुटी पुलिस

MANDALA NEWS : बड़ी खबर ! मंडला के दो अलग अलग जगहे पर 2 युवकों के मिले शव, मचा हड़कप, जांच में जुटी पुलिस

मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में एक नहीं बल्कि दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पहला शव आउटसोर्स कर्मचारी का है। जो पिछले कुछ दिनों से लापता था। तो वही दूसरा शव 37 वर्ष युवक का है। जो बकरी चराने का काम करता है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। 

12 तारीख से लापता था आउटसोर्स कर्मचारी

पहली घटना जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र की है। जहां 12 तारीख से लापता एक आउटसोर्स कर्मचारी का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला।  मृतक की पहचान बालाघाट जिले के परसवाड़ा निवासी के रूप में हुई है... जो पिछले कुछ वर्षों से नैनपुर के वार्ड नंबर 14 स्थित अपने ससुराल में रह रहा था। युवक की मौत से परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की जांच शुरू की। 

आपसी विवाद के बाद से था लपता

बताया जा रहा है कि मृतक और परिवार वालो के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था... इस विवाद के बाद मृतक बिना बताए घर से निकल गया और वापस नहीं लौटा। हालांकि परिजनों ने तुरंत नैनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से पुलिस और परिजन युवक की तलाश लगातार कर रहे थे। इसी बीच युवक का शव ग्राम इमली खेड़ा के जंगल में  एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सौप दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र की घटना

दूसरी घटना भी जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र की है। जहां आज सुबह ग्रामीणों को एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। जिसकी पहचान पुलिस ने बसंत चौधरी, उम्र 37 वर्ष, निवासी इटका के रूप में की है। जो की बकरी चराने का काम करता था। 

हत्या या आत्महत्या जांच जारी 

युवक की मौत कैसे हुई फ़िलहाल इसका तो पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। साथ ही मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलु से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


संबंधित समाचार