होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Nagar Nigam : रिलीव हुई निधि सिंह, विभागों का नहीं हुआ बंटवारा

Bhopal Nagar Nigam : रिलीव हुई निधि सिंह, विभागों का नहीं हुआ बंटवारा

भोपाल। नगर निगम भोपाल से अपर आयुक्त निधि सिंह को सोमवार को रिलीव कर दिया गया। बता दें कि पिछले सोमवार को शासन ने सिंगल आदेश जारी कर उनका स्थानांतरण कर दिया था।  दरअसल, 13 दिसंबर को निधि सिंह से नाराज भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त रूप से मीटिंग कर निंदा प्रस्ताव पास किया था, जिसके बाद उनके स्थानांतरण को लेकर हलचल तेज हो गई थी। 

बैठक में पास हुआ था निंदा प्रस्ताव

उनके पास बीसीएलएल, जल कार्य, राजस्व, संपत्ति कर और जनसंपर्क जैसे कई प्रभार थे। गौरतलब है कि पार्षदों ने उन पर लापरवाही समेत कई आरोप लगाए थे और परिषद की बैठक में निंदा प्रस्ताव पास किया था। बता दें कि निधि सिंह को संयुक्त आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर पदस्थ किया गया है।


संबंधित समाचार