होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Metro New time table : भोपाल में फिर बदली मेट्रो की टाइमिंग, 3 अप्रैल से नए शेड्यूल होगा जारी, फेरे 13 से घटकर हुए 9

Bhopal Metro New time table : भोपाल में फिर बदली मेट्रो की टाइमिंग, 3 अप्रैल से नए शेड्यूल होगा जारी, फेरे 13 से घटकर हुए 9

भोपाल : मेट्रो में सफर करने वालों के लिए जरूरी सूचना, भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एक बार फिर मेट्रो के संचालन के समय में बदलाव कर दिया है। जिसके चलते अब भोपाल मेट्रो दोपहर 12 बजे की जगह सुबह 11 बजे से संचालित होगी। जिसको लेकर आदर्श भी जारी कर दिया गया है। तो वही नया शेड्यूल 3 अप्रैल से लागू भी हो जायेगा। 

तीसरी बार शेड्यूल में हुआ बदलाव

जारी आदेश के अनुसार, 3 अप्रैल से मेट्रो ट्रेनें सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगी। जबकि पहले दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक मेट्रो चलती थी। इधर, आदेश को लेकर अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी काम पूरा होते ही समय को फिर से सामान्य किया जा सकता है। मेट्रो का संचालन फिलहाल सुभाष नगर स्टेशन से लेकर एम्स तक हो रहा है, जिसमें कुल आठ स्टेशन शामिल हैं। यह रूट शुरुआत से ही ट्रायल और सीमित संचालन के तहत चलाया जा रहा है।

सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा मेट्रो का संचालन

भोपाल में दूसरी बार मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। पहले मेट्रो का संचालन सुबह 9 बजे से होता था। जिसे बढाकर 12 बजे दिया गया। तो वही अब 12 की जगह मेट्रो का संचालन सुबह 11 बजे से होगा। तो वही समय में हुई कटौती के चलते फेरे घटकर 13 से 9 हो गए है। मेट्रो के फेरों में की गई कटौती के चलते अब 08 स्टेशन की दूरी 40 मिनिट में पूरी होगी। जबकि पहले 25 मिनिट लगता था।


संबंधित समाचार