MP Employees Selection Board: भोपाल-कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द, ये बड़ी वजह आई सामने

MP Employees Selection Board: भोपाल-कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा परिणाम रद्द, ये बड़ी वजह आई सामने

MP Employees Selection Board:  भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल का एक और परीक्षा का परिणाम रद्द हो गया है। जिसमें वरिष्ठ कृषि अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, ग्रामीण विस्तार विकास अधिकारी समेत अन्य परीक्षा परिणाम होल्ड पर चले गए हैं। बता दें कि ग्रुप-1, सब ग्रुप -1 के तहत हुई सभी परीक्षाओ के परिणाम MPESB ने होल्ड किए गए हैं। 2 दिन पहले 30 जनवरी को घोषित रिजल्ट किया गया था।

क्यों रोका गया रिजल्ट

जानकारी के लिए चयन मंडल की ओर से कहा गया तकनीकी कारणों से बोनस अंक नहीं दिया जा सका, इसलिए अभी परीक्षा परिणाम को विड्रा किया गया है। साथ ही बोनस अंक न जोड़े जाने से सारे रिजल्ट रोके गए हैं। इस संबंध में संशोधित परीक्षा परिणाम जल्द जारी होंगे बता दें कि कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कोर्ट में कैविएट भी दायर की है। 

आपको बता दें कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 41 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन 28 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। दो दिन पहले ही 1643 पदों का रिजल्ट आया था और बाकी रिजल्ट को ओबीसी आरक्षण के आधार के पर रोक दिया गया था।


संबंधित समाचार