होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHANUPRATAPPUR BY-ELECTION 2022 : सावित्री मंडावी दे रही ब्रम्हानंद नेताम को मात, 15 वें राउंड तक कांग्रेस है आगे, जश्न की तैयारी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

BHANUPRATAPPUR BY-ELECTION 2022 : सावित्री मंडावी दे रही ब्रम्हानंद नेताम को मात, 15 वें राउंड तक कांग्रेस है आगे, जश्न की तैयारी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस

BHANUPRATAPPUR BY-ELECTION 2022 :  भानुप्रतापपुर उपचुनाव की आज सुबह से मतगणना शुरू हो चुकी हैं और अब कुछ ही देर में परिणाम भी घोषित हो जायेंगे मतगणना का 13 वां राउंड समाप्त हो चूका है और अब तक कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी प्रचंड मतों से भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम को मात देते हुए नजर आ रही है।

READ MORE :  गुजरात विधानसभा चुनाव में मतगणना की शुरुवाती रुझानो में कांटे की टक्कर के साथ भारतीय जनता पार्टी ने बनायी बढ़त

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में हर्ष का माहौल है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में ताज़ा अपडेट की बात करे तो 11 वें राउंड तक कांग्रेस पार्टी ही आगे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम अभी तक सावित्री मंडावी से पीछे हैं भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा हैं। जिसमे मुख्य टक्कर भाजपा और कांग्रेस के बीच हैं। सावित्री मंडावी की चुनावी मतगणना में आगे होने से छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ जश्न मना रहे हैं मतगणना में 15 वें राउंड की भी समाप्ति होने को है और कांग्रेस की बढ़त बनी हुई है इसके बाद 4 राउंड बाकि होंगे जिसके बाद इस उपचुनाव के परिणाम घोषित हो जायेंगे

READ MORE : नोट बंदी के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कांग्रेस विधायक मनोज मंडावी के निधन से यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद यह उप चुनाव हुआ हैं जिसमे कांग्रेस की तरफ से सावित्री मंडावी जो की स्वर्गीय मनोज मंडावी की धर्मपत्नी है। को मैदान में उतारा गया था। और भाजपा की तरफ से ब्रम्हानंद नेताम को चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था। दोनों के मध्य कांटे की टक्कर हैं। कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव को जितने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रखी हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी कोशिश लगा रखी थी।  

latest news Videos यहां देखें:

 


संबंधित समाचार