होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nemawar Bees Attack : नेमावर संदीपनी विद्यालय में मधुमक्खियों का हमला, छात्र-शिक्षक जख्मी 

Nemawar Bees Attack : नेमावर संदीपनी विद्यालय में मधुमक्खियों का हमला, छात्र-शिक्षक जख्मी 

सुनील जैन, खातेगांव :  देवास जिले के नेमावर स्थित शासकीय संदीपनि विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय परिसर में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों पर हमला कर दिया। हमले से घबराए बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ छात्र स्कूल की बेंचों के नीचे छिप गए तो कुछ बाहर दौड़ पड़े।

शिक्षक ने दिखाया साहस

इस दौरान शिक्षक अर्जुन तोमर ने साहस दिखाते हुए मधुमक्खियों के बीच फंसी एक छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि बचाव के दौरान वे स्वयं बुरी तरह घायल हो गए और बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हरदा रेफर किया गया है।

छात्रों का इलाज जारी

घटना में घायल अन्य छात्र-छात्राओं का उपचार नेमावर के सरकारी अस्पताल में जारी है। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कदम उठाए।

परीक्षा केंद्र में किया बदलाव

घटना के मद्देनजर दोपहर बाद आयोजित होने वाली कक्षा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा का केंद्र बदल दिया गया, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा या खतरे का सामना न करना पड़े।


संबंधित समाचार