होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bastar Range New IG: आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को मिली नई जिम्मेदारी, बस्तर रेंज की संभालेंगे कमान

Bastar Range New IG: आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को मिली नई जिम्मेदारी, बस्तर रेंज की संभालेंगे कमान

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। नियुक्ति को राज्य के सुरक्षा तंत्र में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

पीएचक्यू से बस्तर तक का सफर

2004 बैच के आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा अब तक पुलिस मुख्यालय (PHQ) में आईजी के रूप में कार्यरत थे। लंबे प्रशासनिक और पुलिसिंग अनुभव के आधार पर सरकार ने उन्हें बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है। बस्तर रेंज नक्सल गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों के कारण हमेशा से विशेष महत्व रखती है।

सुंदरराज पी के स्थान पर मिली जिम्मेदारी

यह नियुक्ति पूर्व आईजी सुंदरराज पी के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद की गई है। सुंदरराज पी को राष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी में नई जिम्मेदारी मिली है, जिसके बाद बस्तर रेंज में नए नेतृत्व की आवश्यकता थी। सरकार ने इस पद के लिए बद्रीनारायण मीणा पर भरोसा जताया है।

 

 


संबंधित समाचार