होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal news : बिजली लाइन पर काम के दौरान हादसा, करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाएं लापरवाही के आरोप

Bhopal news : बिजली लाइन पर काम के दौरान हादसा, करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाएं लापरवाही के आरोप

भोपाल। राजधानी भोपाल के बिलखिरिया क्षेत्र में बिजली लाइन पर कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद युवक का शव कई घंटों तक बिजली के खंभे पर ही लटका रहा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

बिजली सप्लाई नही था बंद

मृतक की पहचान बिलखिरिया निवासी जितेंद्र कुशवाहा (22) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली लाइन की मरम्मत के लिए उसे खंभे पर चढ़ाया गया था। आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों ने बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद किए बिना ही काम शुरू करा दिया, जिसके चलते युवक  करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

500 रुपए की हुई थी बात

बताया  इस काम को करने के लिए लाइनमैन आजाद ठाकुर और रिंकू राजपूत ने मृतक को 500 रुपए देने की बात कही और उसे खंभे पर चढ़ा दिया गया। बिजली सप्लाई बंद नहीं होने के चलते युवक को जोर का झटका और उसकी मौके पर मौत हो गई। वही हादसे के बाद दोनों लाइन मेन मौके से फरार हो गए। 

जांच शुरू

बिलखिरिया थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 


संबंधित समाचार