होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Ujjain Police: मोहर्रम जुलूस में वाहन विस्फोट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

Ujjain Police: मोहर्रम जुलूस में वाहन विस्फोट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

राहुल यादव, उज्जैन: उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। थाना बड़नगर पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 382/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110, 125(ए), 287, 288, 223(बी), 285 एवं 3(5) के तहत प्रकरण कायम किया है।

पुलिस के अनुसार 23-24 जून 2026 की दरमियानी रात मोहर्रम जुलूस के दौरान जय स्तंभ चौक, बड़नगर में आरोपियों द्वारा एक वाहन को क्रेन की सहायता से हवा में लटकाया गया था। इसके बाद वाहन में फटाके रखकर विस्फोट किया गया। विस्फोट के चलते वाहन के कांच एवं अन्य वस्तुएं आसपास गिरीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। घटना के समय क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और जुलूस में भारी भीड़ शामिल थी।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों शोएब पिता गब्बू, जाहिद पिता भूरा खा तथा तपसील उर्फ तस्लीम पिता नेहरू खा, निवासी अडान मोहल्ला बड़नगर को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस का कहना है कि धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या खतरनाक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार