होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INH Breaking : मध्यप्रदेश में सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

INH Breaking : मध्यप्रदेश में सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर लगी रोक

INH Breaking : मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार ने शिक्षकों और संबंधित कर्मचारियों पर आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है। इसके तहत आगामी तीन महीनों तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।

30 अप्रैल तक नहीं मिलेगी छुट्टियां

सरकारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 1 फरवरी से 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान बिना अनुमति अवकाश लेना, ड्यूटी से मना करना या किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आएगा। दरअसल, 7 फरवरी से मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा की सुचारु और निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।

क्या कहा आदेश में.. 

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा ड्यूटी से इनकार करना, ड्यूटी में बाधा डालना, हड़ताल, धरना या प्रदर्शन करना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित शिक्षक या कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि बोर्ड परीक्षाएं महत्वपूर्ण होती हैं, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ESMA लागू होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन ने सभी जिलों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।


संबंधित समाचार