होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार, बुझाने का काम जारी

जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार, बुझाने का काम जारी

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के जालबांधा क्षेत्र में स्थित मोहंदी की जया केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

इस पूरे मामले में विजय कुमार मिश्रा, घुमका थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह नियंत्रित होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा।

इधर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भी आग की एक बड़ी घटना सामने आई है। तिफरा इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित अनय इंडस्ट्रीज के गोदाम में दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि धुएं का गुबार शहर के कई किलोमीटर दूर से नजर आने लगा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की सात गाड़ियों को मौके पर लगाया गया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घंटों की मशक्कत के बावजूद शाम तक पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें लगातार राहत और नियंत्रण कार्य में जुटी हुई हैं।


संबंधित समाचार