राजेश सोनी, डबरा : जैन मिलन डबरा शाखा के वार्षिक चुनाव रविवार को वीर पारस जैन के निवास पर अत्यंत प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से समाज के प्रतिष्ठित सदस्य अतिवीर दीपक जैन 'नियॉन' को आगामी वर्ष के लिए जैन मिलन डबरा का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ, जिसमें वीर वीरेंद्र जैन 'वीरू' को मंत्री और वीर पारस जैन को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
बैठक का भव्य शुभारंभ भगवान श्री महावीर स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं महावीर प्रार्थना वाचन के साथ किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अतिवीर कोमलचंद जैन एवं वीर विकास जैन के मार्गदर्शन में आगामी 30 मार्च को मनाए जाने वाले 'भगवान महावीर स्वामी जन्म जयंती महोत्सव' को लेकर विशेष चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर इस भव्य आयोजन में जैन मिलन डबरा की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की।
जयंती महोत्सव की रूपरेखा तय होने के पश्चात ही नवीन कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से बिना किसी विरोध के नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस चुनावी बैठक में संस्था के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएँ दीं। उपस्थित सदस्यों में मुख्य रूप से अतिवीर ऋषभ जैन 'लाला', अतिवीर कोमल चंद जैन, अतिवीर पंकज जैन,वीर महावीर जैन, वीर बालचंद जैन, वीर विमल जैन, वीर सुरेंद्र जैन, वीर राकेश जैन, वीर नरेश जैन, वीर अशोक जैन, वीर विकास जैन, वीर मुकेश जैन, वीर शीतल जैन, वीर अभिषेक जैन, वीर विनय जैन, वीर सौरभ जैन और वीर नमन जैन शामिल थे।