होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur News: साधू बनने की चाह में युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला अपना गुप्तांग

Chhatarpur News: साधू बनने की चाह में युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला अपना गुप्तांग

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 भटीपुरा से एक दिल दहला देने वाली और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने सनक में आकर कुल्हाड़ी से अपना ही गुप्तांग काट डाला। गंभीर रूप से लहुलूहान अवस्था में परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ उसका उपचार जारी है। व्यक्ति का कहना है कि उसने गृहस्थ जीवन से मुक्त होने और जीवन में कोई पाप न हो जाए, इस डर से यह आत्मघाती कदम उठाया है।

कुल्हाड़ी से काटा गुप्तांग

जानकारी के अनुसार, भटीपुरा निवासी राममिलन यादव (उम्र 42 वर्ष) शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत के पास स्थित कुएं पर गया था। वहां उसने अचानक कुल्हाड़ी उठाई और अपने ही गुप्तांग पर वार कर उसे काट डाला। इस खौफनाक कदम को उठाने के बाद उसने खुद ही फोन पर अपने चचेरे भाई को इस बात की जानकारी दी। घटना की खबर लगते ही परिजन बदहवास हालत में खेत पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राममिलन को तुरंत छतरपुर जिला अस्पताल लेकर आए।

25 जून को है बेटी की शादी

राममिलन यादव के परिवार में एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बताया जा रहा है कि आगामी 25 जून को उसकी एक बेटी का विवाह होना तय हुआ है, जिसकी तैयारियां घर में चल रही थीं। वहीं, राममिलन की पत्नी लंबे समय से लकवा (पैरालिसिस) की बीमारी से ग्रसित है।

कोई पाप न हो, इसलिए उठाया कदम

अस्पताल में जब इस कदम के पीछे का कारण सामने आया, तो हर कोई दंग रह गया। राममिलन का कहना है कि वह अब गृहस्थ जीवन के बंधनों से मुक्त होना चाहता है। उसने यह आत्मघाती कदम इसलिए उठाया ताकि उसके जीवन में आगे चलकर उससे कोई पाप न हो जाए। फिलहाल जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम घायल का इलाज कर रही है, जहाँ अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस अजीबोगरीब और खौफनाक मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।


संबंधित समाचार