होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Anuppur Police : कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु तस्करी का भंडाफोड़

Anuppur Police : कोतमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु तस्करी का भंडाफोड़

अविनाश दुबे, अनूपपुर : अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 22 नग भैंस पाड़े, एक ट्रक वाहन, 315 बोर का देशी कट्टा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से पशु तस्करों में हड़कंप मच गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ा ट्रक

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भालूमाड़ा रोड की ओर से भैंसों की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर कोतमा थाना पुलिस ने जंगल चौकी हाईवे रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान तिरपाल से ढका एक संदिग्ध ट्रक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पतेराटोला के पास ट्रक को रोक लिया। ट्रक से तीन आरोपी कूदकर भागे, जिनमें से दो आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

हथियार और पशु बरामद 

तलाशी के दौरान ट्रक से 22 भैंस पाड़े बरामद किए गए। वहीं ट्रक की केबिन से 315 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इस पशु तस्करी नेटवर्क में कुल 11 आरोपी शामिल हैं।

पुलिस ने किया मामला दर्ज 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह में कोतमा पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नाम्बर शुक्ल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


संबंधित समाचार