होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : बाबा महाकाल के दरबार में सिद्धिविनायक की भव्य पूजा, दर्शन के लिए पहुंचे सीएम के पुत्र, 5 लाख मोदक का लगा भोग

UJJAIN NEWS : बाबा महाकाल के दरबार में सिद्धिविनायक की भव्य पूजा, दर्शन के लिए पहुंचे सीएम के पुत्र, 5 लाख मोदक का लगा भोग

उज्जैन  - बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में गणेश चतुर्थी का पर्व आस्था और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। बाबा महाकाल के दरबार में स्थित अतिप्राचीन सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में सुबह से ही भगवान गणेश के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव भी बप्पा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे और महाआरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। 

पंचामृत से की गई महाआरती 

गणेश चतुर्थी के विशेष अवसर पर सिद्धिविनायक गणेश जी का पंचामृत से पूजन-अभिषेक कर विधि-विधान से महाआरती की गई। बता दें कि सिद्धिविनायक मंदिर की मान्यता देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान गणेश के दर्शन करने के साथ ही रक्षा सूत्र बंधवाने पहुंचते हैं। मान्यता है कि मंदिर में बंधवाया गया रक्षा सूत्र श्रद्धालुओं की रक्षा करता है और अकाल मृत्यु सहित तमाम संकटों से सुरक्षा प्रदान करता है।

 5 लाख मोदक का भोग लगाया गया 

इतना ही नहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में भगवान सिद्धिविनायक को 5 लाख मोदक का भोग लगाया गया है। इन मोदकों को आगामी 12 दिनों तक श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर सिद्धिविनायक के दरबार में उमड़ी आस्था के बीच पूरा मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा है


संबंधित समाचार