होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Amrit Bharat Express : मध्यप्रदेश में आज से दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन, इस स्टेशन पर होगा स्टॉप

MP Amrit Bharat Express : मध्यप्रदेश में आज से दौड़ेगी अमृत भारत ट्रेन, इस स्टेशन पर होगा स्टॉप

​MP Amrit Bharat Express : मध्यप्रदेश के लिए आज एक बड़ी खुशखबर है। आज से प्रदेश को मिली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरियों प दौड़ेगी। इस ट्रेन की शुरूआत सहरसा रेल्वे स्टेशन से मुंबई तक चलेगी। यह ट्रेन सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर सहरसा स्टेशन से रवान होगी जो एमपी के इटारसी स्टेशन पर अगली सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन कई रेलवे स्टेशनों पर रूकेगी। इटारसी से यह ट्रेन मुंबई के लिए रवाना होगी, जो रात 11 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।

ऐसी होगी अमृत भारत एक्सप्रेस

अमृत भारत एक्सप्रेस कैसी होगी, इसकी बात करे तो यह ट्रेन 130 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इस खास ट्रेन के आगे और पीछे दोनों ओर इंजन लगे होंगे। इस ट्रेन में यात्रा के दौरान झटके नहीं लगेंगे। यह ट्रेन 22 कोच की होगी। इसमें जनरल और स्लीपर कोच लगे है। इस ट्रेन की सीटें आकर्षक डिजाइन की हैं। सुरक्षा की दृष्टि से इस ट्रेन के हर कोच में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। टॉयलेट में सेंसर नल लगे हैं। ट्रेन की हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी लाइट्स उपलब्ध रहेगी। इतना ही नहीं हर सीट पर एक सूचना बोर्ड भी लगा हुआ है। सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेन का 1000 किमी की यात्रा का किराया करीब 450 रूपये है। 

बता दें कि अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक नई सुपरफास्ट ट्रेन सेवा है, जिसे आम जनता के लिए किफायती और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। यह ट्रेन विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपयुक्त है, जो 800 किमी से अधिक की दूरी या 10 घंटे से अधिक समय लेने वाले मार्गों को कवर करती है।

प्रमुख स्टॉपेज (कुल 19 स्टेशन)

सहरसा जंक्शन 
सोनपुर बख्तियारपुर 
मानसी जंक्शन 
खगड़िया जंक्शन 
हसनपुर रोड 
समस्तीपुर जंक्शन 
मुजफ्फरपुर जंक्शन
हाजीपुर जंक्शन 
पाटलिपुत्र 
दानापुर 
डी.डी. उपाध्याय जंक्शन
प्रयागराज छिवकी 
सतना 
कटनी
जबलपुर 
इटारसी 
भुसावल 
नासिक रोड 
लोकमान्य तिलक टर्मिनस, मुंबई


संबंधित समाचार