होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने किया एक बड़ा दावा, आंखों से भी फैलता है कोरोना वायरस

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने किया एक बड़ा दावा, आंखों से भी फैलता है कोरोना वायरस

Coronavirus: देश और विदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक बड़ा दावा किया है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोविड-19 शरीर में आंखों से भी फैलता है। वैज्ञानिकों ने दावा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस फेफड़ों की तरह आंखों से भी फैलता है। यह आंखों में भी एसीई-2 रिसेप्टर पैदा होता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस आंखों से भी शरीर में फैल सकता है और आंसू के जरिए भी संक्रमण शरीर में फैल सकता है। अमेरिका की जॉन्स हापकिंस शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के शरीर में आंखों से भी खेल सकता है। ये एसीई-2 नाम के एंजाइम रिसेप्टर की मदद से आंख से जाता है।

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने रिसर्च के दौरान बताया कि कोरोना वायरस सिर्फ फेफड़ों, श्वसन मार्ग और दूसरे अंगों की तरह आंखों से फैलता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर संक्रमित मरीज के ख़ासने या थूकने की ड्रॉपिंग हाथों के जरिया आंखों पर लगती है। तो उससे भी संक्रमण आंखों से शरीर में फैल सकता है। यह पहला चौकाने वाला रिसर्च सामने आया है।

नई रिसर्च के मुताबिक वैज्ञानिकों ने कहा कि कोरोनावायरस आंखों की प्रचलित बीमारी कंजेक्टिवाइटिस की वजह भी सकता है। वैज्ञानिकों ने रिसर्च के दौरान कुछ संक्रमित मरीजों के रिसर्च किए जिसके दौरान 30% मरीजों में ऐसे लक्षण पाए गए जब उनकी आंखों में सूजन आ गई और वह लाल हो जाती हैं श्वसन मार्ग से भी आंखों तक पहुंच सकता है।

वहीं अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दूसरी तरफ दावा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी सावधान रहना चाहिए। उनके लिए भी ज्यादा खतरा बना रहता है। इन मरीजों में एसीई-2 रिसेप्टर स्वस्थ लोगों के मुकाबले अधिक पैदा होता है। वही शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि जो लोग धूम्रपान करते हैं। उनमें भी संक्रमण बन सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में हर दिन कम से कम 500 से 1000 लोगों की मौतें हो रही है। बीते 24 घंटे में 776 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं अमेरिका में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 80,000 हो गई है। दूसरी तरफ एक लाख 13 हजार लोग इस संक्रमण की चपेट में है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के वाइट हाउस में भी करुणा वारस ने दस्तक दे दी है।


संबंधित समाचार