होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

हवाई यात्रियों को राहत ! भोपाल से मुंबई-हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें 29 मार्च से, कनेक्टिविटी होगी बेहतर

हवाई यात्रियों को राहत ! भोपाल से मुंबई-हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें 29 मार्च से, कनेक्टिविटी होगी बेहतर

भोपाल : मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए एयरलाइंस द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में एयरलाइंस ने राजधानी भोपाल में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए मुंबई-हैदराबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का फैसला लिया है। यह उड़ाने 29 मार्च से शुरू होगी। जिसको लेकर शिड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

इंडिगो, एयर इंडिया करेगी विमानों का संचालन 

समर सीजन के नए शेड्यूल के अनुसार, फ़िलहाल भोपाल से दिल्ली, मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और रायपुर के लिए उड़ान सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इन उड़ानों का संचालन इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किया जाएगा। इससे यात्रियों को अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेने में सहायता होगी। साथ ही समय भी बचेगा। 

अभी इन शहरों के लिए करना होगा इंतजार

इंडिगो, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा फ़िलहाल भोपाल से   दिल्ली, मुंबई, नवी मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद और रायपुर के लिए उड़ाने भरी जा जारी है। लेकिन अभी यात्रियों को सूरत, शिर्डी, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, अमृतसर और लखनऊ के लिए हवाई यात्रा शुरू होने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 

व्यापार, पर्यटन और निवेश को मिलेगा बढ़ावा

राजधानी भोपाल से अन्य शहरों के लिए अतिरिक्त उड़ाने शुरू करने से न सिर्फ एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। बल्कि व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। इसी वजह से सरकार और एयरपोर्ट प्रशासन लगातार नए रूट जोड़ने और एयरलाइंस को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। 


 


संबंधित समाचार