होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

jabalpur news : कलयुग ! बेटे ने मां की हंसिये से गला काटकर की हत्या, भाई - बहन के सामने वारदात को दिया अंजाम

jabalpur news : कलयुग ! बेटे ने मां की हंसिये से गला काटकर की हत्या, भाई - बहन के सामने वारदात को दिया अंजाम

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने इस घटना को बुधवार देर शाम अपने छोटे भाई बहन के सामने अंजाम दिया। इस बात की जानकारी गुरुवार सुबह जब आरोपी के पिता को पता चली तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत कर आरोपी को उसके हवाले कर दिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। मामले में आगे की जांच शुरू की। 

घटना जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र की

घटना जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र की है। जहां आरोपी ने सिर्फ मां को इसलिए मौत के घाट उतार दिया। क्योकि उसे समय पर खाना नहीं दिया गया । बताया जा रहा है कि मां ने खाना बनने में देर होने की बात आरोपी बेटे दीपक से कही। इसपर बेटा इस कदर भड़का कि उसने हंसिया उठाकर मां का गला काट दिया। जिससे मां जमुना बाई मरावी (49) की मौके पर मौत हो गई। इधर, हत्या के बाद आरोपित रात भर छोटे-भाई बहन के साथ शव के पास बैठा रहा। 

खाने को लेकर मां और बेटे में हुई बहस

बता दें कि ग्राम जमुनिया बंदरिया निवासी श्याम सिंह मरावी मजदूरी करते है और गांव के घर में अपनी पत्नी जमुना बाई मरावी (49), ज्येष्ठ पुत्र दीपक, कनिष्ठ पुत्र बसोरी और पुत्री प्रीति के साथ रहते थे। उनका पुत्र बसोरी और पुत्री प्रीति मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। बुधवार को सुबह श्याम सिंह मजदूरी के लिए प्रेम सागर चले गए। घर पर पत्नी एवं तीनों बच्चे थे। इसके बाद शाम को जब बड़ा बेटा दीपक घर लौटते खाने को लेकर मां और बेटे में बहस हो गई और आरोपी ने अपनी मां की हत्या कर दी। 

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

पिता श्याम सिंह बुधवार की रात को मजदूरी से लौटते समय दोस्त इंदर सिंह के घर रुक गए। वहीं खाना खाकर रात को सो गए। सुबह होने पर श्याम सिंह जब घर लौटे तो उन्हें घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस द्वारा पूछताछ में दीपक ने वारदात करना स्वीकार किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
 


संबंधित समाचार