होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SIDHI NEWS : सीधी में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

SIDHI NEWS : सीधी में दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

सीधी : सीधी जिले में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक और उसके एक साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप था। साथी को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मृतक फरार था। इधर, 20 साल के बच्चे की मौत के चलते गुस्साएं  परिजनों ने सीधी-शहडोल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जिसे पुलिस ने चार घंटे की कड़ी मशक्त के बाद खुलवाया। 

8 जुलाई को पीड़ित ने दर्ज करवाई थी शिकायत 

दरअसल, 20 साल के सोनू यादव पर 8 जुलाई 2026 को मझौली थाने में एक नाबालिग ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका था, जबकि सोनू फरार था। 22 जुलाई की रात जब पुलिस उसके घर दबिश देने पहुंची, तो वह पिछले दरवाजे से भाग निकला। इसके बाद उसने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फांसी लगा ली।

पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी। जिस पर परिजनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पुलिस शव को गुपचुप तरीके से ले जा रही थी। इतना ही नहीं मृतक की मां के साथ पुलिस पर मारपीट एवं अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सुबह लगभग 9 बजे शव को सीधी शहडोल राजमार्ग पर रखकर हाईवे को जाम कर दिया। लगभग 7 घंटे बाद 3.30 बजे जाम खुला, तब जाकर ट्रैफिक बहाल हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।


संबंधित समाचार