छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से पटोरी गांव से छतरपुर की ओर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब 8:30 बजे के आस पास हुआ।
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय धनीराम कुशवाहा मोटरसाइकिल से अपने गांव पटोरी से छतरपुर आ रहे थे। इसी दौरान अनगौर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। खून से लथपथ युवक को मौके पर मौजूद लोग तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसा गुलगंज थाना क्षेत्र के अनगौर के पास हुआ
एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। वही हादसे के बाद से मौके से फरार अज्ञात वाहन की भी तलाश की जा रही है। हादसा गुलगंज थाना क्षेत्र के अनगौर के पास की है।