होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

HATA NEWS : जबलपुर में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हटा में एक युवक ने दोस्त को VIDEO CALL कर लगाई फांसी

HATA NEWS : जबलपुर में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हटा में एक युवक ने दोस्त को VIDEO CALL कर लगाई फांसी

हटा : मध्य प्रदेश के हटा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवक ने वीडियो कॉल कर अपने दोस्त के सामने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोस्त ने इस दौरान युवक को समझने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनी और फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की सुचना पर पुलिस तत्काल प्रभाव से मौके से पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

नामजद व्यक्ति कर रहा था 50 हज़ार की मांग

पुलिस ने मृतक की पहचान रोहित राय के रूप में की है। जिसने ब्लैकमेलिंग के चलते यह खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि मृतक को एक नामजद व्यक्ति 50 हज़ार की मांग कर रहा था। जिससे परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी। घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के मोहरई गॉंव की है। वही सुसाइड का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

पुलिस ने जांच की शुरू 

इधर, घटना की जानकारी देते हुए मृतक के दोस्त के बताया कि रोहित ने फांसी लगाने से पहले वीडियो कॉल किया था। तब वह पेड़ पर चढ़कर फांसी का फंदा लगा रहा था। तब दोस्त ने उसे यह सब करने से माना किया लेकिन उसने कहा कि वो ब्लैकमेलिंग से परेशान हो गया और अलविदा कह फांसी पर झूला गया। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

थाना माढ़ोताल के दीनदयाल बस स्टैंड का मामला

दूसरी घटना जबलपुर की है। जहां शनिवार सुबह पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव संधिक्त अवस्था मे पेड़ पर लटका मिला।  पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान करने के जहां प्रयास कर रही है। तो वही इस आत्महत्या - हत्या की खबर सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

अज्ञात व्यक्ति को मार कर पेड़ पर लटकाने की आशंका

पुलिस के प्राथमिक जांच के अनुसार,आरोपी ने अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को पेड़ कर लटकाने की आकांशा जताई है। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना थाना माढ़ोताल के दीनदयाल बस स्टैंड की है। 

 


संबंधित समाचार